नीमच। नीमच शहर के चहुंमुखी विकास को लेकर विधायक परिहार निरंतर भोपाल और दिल्ली तक प्रयासरत हैं। इसी क्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच शहर के विकास कार्यों को लेकर आज मुख्यमंत्री निवास पर म.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट कर चर्चा की और शहर की नवीन योजनाओं को बजट में शामिल करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि बजट में यथासंभव नीमच शहर की नवीन योजनाओं को सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा।