नीमच। ग्रुप केन्द्र नीमच के तत्वाधान में, सीआरपीएफ कैम्पस में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को आतंकवादी संगठन ‘‘जैश-ए-मोहम्मद‘‘ के आतंकवादियों द्वारा कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में सीआरपीएफ की कॉनवाई पर कायराना आत्मघाती हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया था। पुलवामा में शहीद हुए हमारे अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शुक्रवार को ग्रुप केंद्र, नीमच के शॉपिंग कॉम्पलेक्स से शौर्य स्थल, त्रिगंजा पार्क तक विशाल कैन्डल मार्च निकाला गया, जिसमें संदीप दत्ता, आईजी, सीटीसी नीमच, सुरेन्द्र कुमार, डीआईजी, ग्रुप केंद्र नीमच, ब्रिगेडियर अनमोल सूद, डीआईजी, आरटीसी नीमच, श्रीराम कृष्ण डीआईजी रेंज कार्यालय नीमच, डॉ. पदमा चौधरी, डीआईजी (मेडिकल), संयुक्त अस्पताल नीमच, प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट ग्रुप केंद्र, नीमच, अनुराग राणा, कमांडेंट, 4 सिगनल बटालियन, विजय कुमार, कमांडेंट, प्रथम बटालियन, छोटन ठाकुर, कमांडेंट आरटीसी नीमच, ग्रुप केंद्र एवं कैम्पस स्थित अन्य सभी संस्थानों से पधारे वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवानों तथा उनके परिजनों के विशाल जनसैलाब ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर त्रिगंजा पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अमर शहीद शूरवीरों की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्वक याद किया गया। तदुपरांत सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर परब्रहम परमेश्वर से दिवंगत पुणात्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों व बच्चों ने भी पूर्ण श्रद्धा के साथ भाग लेकर शहीदों को अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।