इंदौर। बीएसएफ की 52वीं अंतर सीमांत प्लाटून वेपन शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25 का शनिवार को रेवती रेंज में समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस इवेंट में पश्चिम बंगाल ओवर ऑल चौम्पियन बना है। वहां शूटिंग रेंज अच्छी है, लेकिन वहां की सीएम को सेना और देश की चिंता नहीं है, वे केवल कुर्सी की चिंता करती हैं। सेना को हतोत्साहित करने के लिए वे हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सजा भुगती है बंगाल की सरकार भी सजा भुगतेगी।
6 दिनी इस आयोजन में कुल 11 प्लाटून वेपन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 10 प्रतियोगिताएं रेवती रेंज, उज्जैन रोड, सीसुब पर और 51 एमएम मोर्टार की एक प्रतियोगिता महू स्थित हेमा रेंज पर आयोजित की गई। नार्थ बंगाल फ्रंटियर ने आज ओवरऑल जनरल रैना चौंपियनशिप ट्रॉफी एव प्लाटून वेपन ट्रॉफी जीती।
कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अलग और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। भास्कर सिंह रावत, आईजी सीएसडब्ल्यूटी एवं सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) ने बताया कि बीएसएफ की इस वार्षिक चौंपियनशिप में कश्मीर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, दक्षिण बंगाल, उत्तर बंगाल, गुवाहाटी, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम और कछार सहित विभिन्न बीएसएफ फ्रंटियर्स के निशानेबाजों ने भाग लिया।
विजयवर्गीय ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। 51 मिमी मोर्टार की एक स्पर्धा हेमा रेंज, महू में निर्धारित की गई थी, जबकि प्लाटून हथियार चौंपियनशिप के सभी 10 आयोजन सीएसडब्ल्यूटी बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित किए गए थे। इसमें देशभर के श्रेष्ठ 860 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में बीएसएफ ब्रास बैंड की लयबद्ध धुनों पर टीमों के प्रभावशाली मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद, इंदौर के गरिमा विद्या मंदिर स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 1977 से यह कॉम्पिटिशन हर साल यह रेवती रेंज आयोजित किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा ट्रॉफी नॉर्थ बंगला फ्रंटीयर के नाम रही
ओवर ऑल चौम्पियन रहे नॉर्थ बंगाल फ्रंटीयर के नाम जनरल रैना और प्लाटून वेपन ट्रॉफी, राइफल मैच, एलएमजी पेयर मैच, केबिनेट मैच, थ्री पोजिशन राइफल मैच, सेंटर फायर पिस्टल, एआईपीडीएम राइफल, स्नाइपर राइफल और सेक्शन मैच की ट्रॉफियां रही। वहीं कॉम्बैट मैच और 51 एमएम मैच में कश्मीर फ्रंटीयर के नाम दो ट्रॉफियां रहीं।
पिछले साल उत्तर बंगाल फ्रंटियर ने खिताब जीता था
पिछले साल उत्तर बंगाल फ्रंटियर ने खिताब जीता था, जबकि गुजरात फ्रंटियर दूसरे स्थान पर और जम्मू फ्रंटियर तीसरे स्थान पर रहा था। इस साल की प्रतियोगिताएं भी बेहद रोमांचक हुई हैं। टीमें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बीएसएफ के निशानेबाजी इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंकी है।