BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 12:40 pm
KHABAR : एसपी ने जावरा पहुंच जांची पुलिस की मुस्तैदी, लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था देखी, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने कहा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। पुलिसकर्मियों की सतर्कता जांचने के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार ने जिले के जावरा में निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचते हुए लॉकअप की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। थाना प्रभारी मुनिद्र गौतम को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब समेत आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


दरअसल, एसपी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की सक्रियता एवं रिस्पॉन्ड टाइम जांचने शुक्रवार रात अचानक थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पहुंचे। थाने पर टीआई से चेक रोल कॉल बजवाया। इस दौरान उपस्थित स्टॉफ को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय और आम जन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने की बात कही। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने को कहा।


सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
एसपी ने थाना प्रभारी गौतम को थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, आदतन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। रात्रि गश्त में विशेष सतर्कता बनाए रखने की हिदायत दी।


साथ ही पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम, चेक करने, रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों की चेकिंग के लिए भी कहा। एसपी ने थाने के लॉकअप (हवालात) चेक किया। साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया, सुरक्षा के मापदंड देखे।


समस्याएं जानी
एसपी ने थाने पर पदस्थ स्टॉफ से उनकी समस्याएं जानकर सुझाव भी मांगे। वहीं संबंधित अधिकारियों को पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।इस दौरान जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्माे, एसडीओपी जावरा रवींद्र मालवीय, ट्रेनी आईपीएस विक्रम अहिरवार (थाना प्रभारी रिंगनोद), थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम और थाने का स्टॉफ मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE