BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 2:21 pm
KHABAR : शासकीय नहर ही निगल डाली, नियमों को ठेंगा दिखा सहजन राइस मिल प्रबंधन ने नहर के ऊपर किया पक्का निर्माण, जिम्मेदारों को नहीं लगी भनक, पढे़ खबर 

Share On:-

मध्य प्रदेश के औबेदुल्लागंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां किसानों की सिंचाई व्यवस्था के लिए बनाई गई शासकीय नहर ही अब गायब होती जा रही है। हैरत की बात तो यह कि जिम्मेदार अधिकारियों इसकी भनक तक नहीं लगी।


क्षेत्र में नहरों का निर्माण इसलिए कराया गया था, ताकि किसान अपनी फसलों में पानी दे सके। इसी के चलते इन नहरों पर किसी भी प्रकार का कोई भी निर्माण नहीं किया जा सकता है। लेकिन औबेदुल्लागंज के आशापुरी गांव के पास बनी सहजन राइस मिल प्रबंधन ने सारे नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अपने रसूख के दम पर नहर के ऊपर ही पक्का निर्माण कर दिया।


प्रशासन की लापरवाही इस कदर सामने आई है कि, कंपनी का निर्माण शासकीय नहर के ऊपर पक्का हो गया और जिम्मेदारों को पता तक नहीं चला। सहजन राइस मिल का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कंपनी नहर में दूषित पानी को लेकर सुर्खिया बटोर चुकी है। हालांकि एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव का कहना है कि नहर के ऊपर किसी भी प्रकार का निर्माण गलत है। अवैध निर्माण पर जल्द कार्रवाई की बात कही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE