BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 2:25 pm
KHABAR : देवास नाका पर जाम से मिलेगी मुक्ति, देवास की ओर से आने वाले भारी वाहन मांगलिया से उज्जैन रोड पर डायवर्ट, राऊ-धार भी इसी रूट से जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बायपास पर निर्माण के कारण और देवास नाका पर आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने मेगा प्लान बनाया है। जब तक यहां निर्माण कार्य होंगे तब तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। जिन वाहनों को देवास से राऊ जाना है उन्हें मांगलिया से ही सांवेर रोड भेज दिया जाएगा। वहां से अरबिंदो हॉस्पिटल से सुपर कॉरिडोर होते हुए धार रोड भेजा जाएगा। इसी रूट पर राऊ से देवास आने वाले वाहनों को भी भेजा जाएगा।


दरअसल, बायपास के दो किमी हिस्से में निर्माण कार्य के कारण पुलिस और प्रशासन दोनों ही कोई पुख्ता डायवर्शन प्लान लागू नहीं कर पाए हैं। अब अफसर यहां का रूट पूरी तरह से भारी वाहन मुक्त करना चाहते हैैं। एडिशनल सीपी मुख्यालय मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन बाद बायपास के डायवर्शन को लेकर मीटिंग है। इसमें भारी वाहनों के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है। यह लागू हुआ तो पूरे इलाके में कहीं भी बड़ा जाम नहीं लगेगा।


खंडवा रोड वाले भी नहीं आ पाएंगे, इसी मार्ग से जाएंगे
अफसरों का कहना है कि खंडवा या राऊ रोड से आने वाले भारी वाहनों को भी बायपास पर जाने नहीं देंगे। वे भी नावदा पंथ होते हुए सुपर कॉरिडोर से सांवेर रोड होते हुए मांगलिया-शिप्रा पहुंचेंगे। हालांकि वाहनों को इसके लिए 30 से 40 किमी लंबा फेरा लेना होगा। फिर भी यह शहर हित में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE