मंदसौर। रेडक्रास सचिव एवं सयुक्त कलेक्टर राहुल चौहान ने बताया कि कुष्ठ कॉलोनी, सरस्वती नगर, जिला जेल के पास, महू नीमच मार्ग, मंदसौर पर 20 फरवरी गुरूवार को प्रातः 10.00 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। चिकित्सा शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसीन, पैरामेडिकल अपनी सेवाएं देंगे। कुष्ठ रोग बीमारी से पीड़ित एवं अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्ति शिविर में पहुंचे एवं इसका लाभ उठावे।