BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 3:32 pm
KHABAR : तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा आज इंदौर में, दशहरा मैदान में सिंह गर्जना धर्म रक्षा समागम को करेंगे संबोधित, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। युवती की शादी रोको नहीं तो फ्रिज में कटी लाश मिलेगी बयान देकर चर्चा में आए हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा आज इंदौर आएंगे। वे शाम 7 बजे दशहरा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ की 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित की गई है।


सिंह गर्जना धर्म रक्षा सभा समागम के नाम से हो रही इस सभा के लिए 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। सभा आयोजित करा रहे हिंद रक्षक संगठन के संयोजक और स्व. गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि यहां हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। आयोजन स्थल दशहरा मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्तों को भगवामय कर दिया गया है।


एक सप्ताह से आयोजित हो रहे हैं कार्यक्रम
हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने बताया कि स्व. गौड़ की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक सप्ताह तक समरसता सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके आखिरी दिन आज शाम 7 बजे टी राजा की सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में अनेक साधु संत के साथ धार्मिक व सामाजिक संगठन के विशिष्टजन भी मौजूद रहेंगे स इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम में भोजन व अन्य सामग्री वितरण, कन्याओं के लिए लाइसेंस शिविर, धर्म स्थलों के साथ अन्य जगहों पर सफाई, निर्धन बच्चों में आवश्यक वस्तु वितरण के कार्य किये गएस


आए दिन विवादित बयान देते हैं टी राजा
अगस्त 2022 में टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। उन्हें इस मामले में करीब दो महीने जेल जाना पड़ा। हिंदुओं के प्रति हो रहे अत्याचार के चलते वर्ष 2000 से लड़ाई शुरू की थी। उस वक्त वे हिंदू वाहिनी संगठन में रहकर काम कर रहे थे।


इसके बाद उन्होंने गौ माता की सेवा करने का काम भी शुरू किया। वे अपने साथ युवाओं को जोड़ते और उन्हें हिंदू होने का अर्थ समझाते। ऐसा करते हुए उन्होंने साल 2004 तक अपने जैसे 500 कार्यकर्ता जोड़ लिए।


साल 2010 में मिलाद उन नबी के जवाब में टी राजा सिंह ने पहली बार हैदराबाद में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली। 2009 में तेलुगुदेशम पार्टी से नगर पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। 2014 में टी राजा तेलगांना में गोशामहल सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। 2018 में उन्होंने दूसरी बार इस सीट पर विजय हासिल की। 2018 में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हेट स्पीच देने के आरोप में पहली एफआईआर दर्ज की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE