BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 3:34 pm
KHABAR : मंडला में ईओडब्ल्यू का छापा, नगर परिषद कर्मचारी के पास मिली 3 करोड़ की संपत्ति, बैंक का निकला मालिक, जानें और क्या हुआ बरामद, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में ईओडब्ल्यू ने आज शनिवार को नगर परिषद कर्मचारी के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 3 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है। जांच में कई अहम दस्तावेज तो बरामद हुए। साथ ही कर्मचारी के बैंक संचालक होने का राज भी खुल गया। 


कार, 3 प्लॉट समेत कई बैंकों में खाते
डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने बिछिया नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शिव झरिया के मंडला, बम्हनी, नारायण गंज ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की। आवास के साथ नजदीकी कार्यालय में तलाशी ली गई। ईओडब्ल्यू ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच करने के साथ घर में मौजूद कारों समेत अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन किया, जिससे पता चला कि इस वेतन भोगी कर्मचारी के पास तीन प्लॉट, अलग-अलग स्थानों के बैंक में खाते हैं। 


बैंक का संचालन करता है कर्मचारी
ईओडब्ल्यू ने अभी तक के जांच में तीन करोड़ दस लाख की संपत्ति मिलने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा जांच में सामने आया कि शिव झरिया शिवंशी इंडिया निधि लिमिटेड बैंक का भी संचालन करता है। शिवकुमार झरिया पूर्व में मंडला जिले के मोहगांव जनपद में कैशियर था। वहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। 


जमानत पर है कर्मचारी 
इसके बाद वे बिछिया नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। यहां पर शिकायत के बाद जिला स्तरीय जांच टीम ने परिषद के दो वित्तीय वर्षों के लेखा जोखा की जांच की थी। इस जांच में लाखों रुपये का गबन सामने आया जिसकी बिछिया थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में शिवकुमार झरिया सह आरोपी है और वर्तमान में जमानत पर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE