उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे। इस दौरान वे शाम 7 बजे महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए एक नए प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे उज्जैन पहुंचेंगे और 2ः30 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित संयुक्त चेतना सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 6 बजे नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन में भाग लेंगे। इसके बाद देवास रोड स्थित तरणताल परिसर में फूड कोर्ट की दुकानों के पुनर्निर्माण का भूमिपूजन और पारस तालाब विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे।
शाम 7 बजे महाकाल मंदिर के रुद्रसागर पर बने 22 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर पूरे ब्रिज पर भव्य आतिशबाजी की जाएगी, वहीं सीएम का स्वागत डमरू और शंखध्वनि से किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के तहत दशहरा मैदान के विकास कार्य
मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के तहत शनि मंदिर समीप पब्लिक रोड
मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के तहत मोतीनगर क्षेत्र के विकास कार्य
महाकाल लोक श्री महाकालेश्वर मंदिर के नवीन रुद्रसागर सेतु का लोकार्पण