BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 4:13 pm
KHABAR : इंदौर में 58 करोड़ की लागत में तैयार होगी सड़क, एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक के काम हुआ शुभारंभ, ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी राहत, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शनिवार को 58 करोड़ की लागत से सड़क बनाने के काम शुभारंभ हुआ। शहर के विकास को गति देते हुए विशेष केंद्रीय सहायता के अंतर्गत ये काम शुरू किया जा रहा है। सड़क निर्माण काम का मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुभारंभ किया।


3.63 किमी लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क रिंग रोड से एडवांस एकेडमी होते हुए स्टार चौराहा तक ट्रैफिक सुगम होगा। साथ ही रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। इसके बनने से आसपास के रहवासियों को भी सुगम आवागमन मिलेगा। 58 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क में सेंट्रल मीडियम, स्टॉम वाटर लाइन, फुटपाथ बनाना, लाइन जैसे काम किए जाना प्रस्तावित है।


इंदौर अद्भुत करता है
मंत्री तुलसी सिलावट ने इस मौके पर कहा कि इंदौर जब भी करता है अद्भुत ही करता है। मास्टर प्लान की ये सबसे बड़ी सड़क है। विकास और प्रगति देश के डबल इंजन की नहीं। ये चार इंजन की सरकार है। देश के पीएम का संकल्प विकास, प्रगति, उन्नति। विकास और प्रगति के लिए ये आज वार्ड नंबर 36 में ये सड़क नींव का पत्थर साबित होगी।


विश्व की सबसे बड़ी विचारधारा सबसे बड़ा संगठन भाजपा है। जहां शंकर हो, पुष्यमित्र हो और तुलसी हो वहां कोई काम नहीं रुकेगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि में दिल्ली में चुनाव में काम कर रहा था वहां मुझे लोगों ने कहा कि दिल्ली इंदौर कब बनेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर करोड़ों का प्रावधान किया है।


22 से ज्यादा ब्रिज बनाने का काम कर रहें
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि पूरे देश में इंदौर ग्लोबल इमेज के साथ आगे बढ़ रहा है। आज मास्टर प्लान की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा लागत की सड़क के काम की शुरुआत की है। ये सड़क नए इंदौर की हमारे पूर्वी इंदौर के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। किस तरह से शहर को आगामी 2045 के भविष्य का इंदौर के रूप में तैयार कर रहा है इसके तहत बुनियादी सुविधा के साथ आधुनिक इंदौर की नींव भी रख दी है चाहे पानी हो, ड्रेनेज हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर हो, डिजिटलाइजेशन हो ट्रैफिक के लिए 22 से ज्यादा ब्रिजों को बनाने का किया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुरेश कुरवाड़े, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ सहित कई लोग की उपस्थिति रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE