शामगढ़। जिला कलेक्टर अदिति गर्ग ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय की सालाना बैठक में शिरकत की। इसमें जिलाधीश ने आगामी सत्र के लिए व्यवस्थाओं, भर्ती प्रक्रिया, विद्यार्थियों की संख्या, अतिथि शिक्षक, पढ़ाई व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर प्रबंध समिति से चर्चा की। समिति ने कलेक्टर से मांग की है कि आगामी सत्र से विद्यालय को नवीन भवन जो बनकर तैयार है, उनमें स्थानांतरित किया जाए। बैठक के बाद कलेक्टर ने जिला अधिकारियों के साथ परासली दीवान मार्ग स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया।