BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 4:37 pm
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर बाल विवाह प्रतिषेध कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य वक्ता रेणु ठाकुर ने कहा- बाल विवाह प्रथा से मासूम बच्चों का बचपन गुम हो जाता, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। बाल विवाह सदियों से चली आ रही ऐसी प्रथा है जिससे न केवल मासूम बच्चों का बचपन गुम हो जाता है। बल्कि सही समय पर होने वाला उनका शारीरिक सामाजिक एवं आर्थिक विकास भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। 
उक्त बात शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बाल विवाह प्रतिषेध कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रेणु ठाकुर ने कहे। अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की अगर बच्चों की सही समय पर शादी की जाए तो वें शारीरिक एवं मानसिक तौर पर परिपक्व होकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम होते है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.जाकिर हुसैन बोहरा ने भी सम्बोधित किया। विद्यार्थियों ने बाल विवाह प्रतिषेध अंर्तगत पोस्टर बनाए एवं नारा लेखन किया। महाविद्यालय ने बाल विवाह प्रतिषेध हेतु जागरुकता अंतर्गत 02 छात्र एवं 02 छात्राओं यशवंत रेगर, दयाल भील, ज्योति माली, तनिषा कारा को कैम्पस एम्बेसडर नियुक्त किया। प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी एवं स्टॉफ ने उक्त कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो.आशीष कुमार सोनी ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ.सुषमा सोलंकी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE