पिपलिया मंडी। दिनांक 15.2.20125 को रात्रि में सौ डायल पिपलिया मंडी को 2.45 पर एक इवेंट प्राप्त हुआ, जिस पर बात करते कोलर परसराम पिता वर्दी चंदननगर निवासी खोखरा द्वार बताया गया कि मेरी पिकअप जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 14 जीबी 1229 है जो कुछ देर पहले घर से चोरी हो गई है और चोर उसे गाड़ी को लेकर खोखरा से पिपलिया मंडी की तरफ गए हैं तत्काल 100 डायल पिपल्या मंडी में तैनात स्टाफ कांस्टेबल दिलीप मेघवाल और पायलट दीपक गुर्जर द्वारा 100 डायल नारायणगढ़ और 100 डायल मल्हारगढ़ को सुचना दी गई और तीनो एफ आर वी द्वारा मात्र 1 घंटे के अंदर चोरी हुई पिकअप को चोरों के कब्जे से छुड़ाकर वाहन मलिक को वहां सुपूर्द किया।
वहां मालिक द्वार उक्त घटना में तूरंत चोरी हुई पिकअप को चोरों से मुक्त करवाया गया, इस कार्य के लिए गाड़ी मालिक ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की।