BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 6:07 pm
KHABAR : शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच में व्यक्तित्व विकास, सम्प्रेषण कलां तथा कम्प्यूटर स्किल पर रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत् रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। उद्यमिता विकास केन्द्र नीमच द्वारा ”व्यक्तित्व विकास सम्प्रेषण कला एवं कम्प्यूटर स्किल“ पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 फरवरी से 11 मार्च तक हो रहा है। 
कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा, कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ0 रश्मि हरित एवं सेडमेप के समन्वयक नीरज सिंह एवं टीम के द्वारा मॉ सरस्वती का पूजन कर की गई। प्राचार्य डॉ. एन.के.डबकरा ने छात्राओं को इस प्रशिक्षण के उद्देश्यों को बताते हुए उद्बोधन दिया। यह एक ऐसा पाठयक्रम है, जो छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ व्यक्तिगत तथा संचार कौशल को विकसित करने में मदद करता है। अपने लक्ष्य में सकारात्मकता सहयोग प्राप्त करने में सहायक होगा। छात्राएॅ सिर्फ प्रमाण पत्र हेतु प्रशिक्षण ना समझकर पाठयक्रम के उद्देश्यों को व्यवहारिक तौर से ले। 
इस अवसर पर नीरज सिंह ने प्रशिक्षण की संपूर्ण रूपरेखा एवं प्रशिक्षण दाताओं से परिचय करवाकर प्रशिक्षण का प्रारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक विजया वधवा, डॉ. देवेश सागर, सुनिल कुमावत, डॉ0 प्रियंका ढलवानी, डॉ. रेखा पंवार, तन्वी सक्सेना, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही। शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना द्वारा प्रायोजित अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण उद्यमिता केन्द्र प्रबंधक नीरज सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षकों द्वारा दिया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE