BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 6:11 pm
KHABAR : निरोग्यम अभियान के तहत कुकडेश्वर के वार्ड क्रमांक 3 में सर्वे संपन्न, भगवती प्रसाद सोनी ने दी जानकारियां, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार तथा वीरेंद्र सिंह ठाकुर (जिला समन्वयक, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद) और महेन्द्र सिंह भाटी (ब्लॉक समन्वयक) के मार्गदर्शन में निरोग्यम अभियान के अंतर्गत कुकडेश्वर वार्ड क्रमांक 3 में सर्वे किया गया।
इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था लाल कुंवर भगवती शिक्षण समिति के प्रभारी भगवती प्रसाद सोनी, नगर विकास प्रस्फुटन समिति कुकडेश्वर के अध्यक्ष तेजकरण सोनी, सचिव लोकेश मोदी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सुनीता बुन्दीवाल एवं वार्ड प्रभारी राकेश माली ने वार्ड का भ्रमण कर टीबी (क्षय रोग) एवं अन्य बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर भगवती प्रसाद सोनी ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक गांव, शहर एवं वार्ड में छोटी से छोटी बीमारी को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों, महिलाओं, पुरुषों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को शामिल किया गया। सर्वेक्षण दल ने सभी परिवारों से अपील की कि यदि किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की बीमारी हो, तो उसे न छुपाएं, क्योंकि शासन द्वारा निःशुल्क एवं समय पर पूरा इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान में वार्ड के प्रमुख नागरिक देवकरण वशनारिया, श्यामलाल मोदी, राजू मोदी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE