BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2025, 8:20 pm
KHABAR : शासकीय बालक उमावि क्र. 2 नीमच एवं श्री सीताराम जाजू कन्‍या महाविद्यालय नीमच के केद्रों पर होगी राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, सभी तैयारियां हुई पूर्ण, दो उड़न दस्‍ते गठित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 कल 16 फरवरी 2025 रविवार को दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक जिला मुख्‍यालय नीमच के 2 परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा शासकीय बाउमावि क्र. 2 नीमच एवं श्री सीताराम जाजू कन्‍या महाविद्यालय नीमच में होगी। आयोग द्वारा अर्जुन सिंह डावर, से.नि. अपर कलेक्‍टर (मोबाईल नम्‍बर 9425084964) को संभाग उज्‍जैन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया गया है। इस परीक्षा में जिले के दोनों केंद्रो पर क्रमशः 400 एवं 248 इस तरह कुल 648 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में इस परीक्षा के सुचारू सम्‍पादन के लिए परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने हेतु दो उड़न दस्‍ते गठित किए गए है। प्रथम उड़न दस्‍ते में डिप्‍टी कलेक्‍टर चन्‍द्रसिंह धार्वे एवं तहसीलदार यशपाल मुजाल्‍दा तथा दूसरे उड़न दस्‍ते में डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना एवं प्रभारी तहसीलदार संजय मालवीय को शामिल किया गया है। यह उड़न दस्‍ते परीक्षा केद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुचारू एवं सुव्‍यवस्थित परीक्षा संचालन का जायजा लेगे।
परीक्षा प्रारंभ होने के ठीक पहले जिला कोषालय नीमच के स्‍ट्रांग रूम से परीक्षा सामग्री केन्द्र के कोडवार प्राप्‍त कर परीक्षा केंद्र पर केंद्र प्रभारी को सौंपने तथा परीक्षा स्‍थल पर परीक्षा समाप्ति तक उपस्‍थित रहकर परीक्षा सामग्री वापस जिला कोषालय में जमा करने के लिए प्रभारी तहसीलदार संजय मालवीय एवं यशपाल मुजाल्‍दा की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित शिक्षण संस्‍थाओं के प्राचार्य परीक्षा केंद्र प्रभारी रहेंगे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE