BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2025, 11:10 am
KHABAR : संभागीय प्रेक्षक मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। संभागीय प्रेक्षक सेवानिवृत्त आई ए एस के. एम गौतम द्वारा परीक्षा प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर एच. एस विश्वकर्मा की उपस्थिति में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के केंद्रों का शनिवार को निरीक्षण किया, जिनमें शासकीय आदर्श  महाविद्यालय झाबुआ, शासकीय हाई स्कूल कैलाश मार्ग हुडा झाबुआ एवं शासकीय हाई स्कूल (बुनियादी) विवेकानन्द कालोनी सज्जन रोड झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025 आयोजन 16 फरवरी 2025 को दो सत्र में प्रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपरान्ह 2.15 बजे से 4.15 बजे तक जिला मुख्यालय पर 03 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिले में तीन परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से 1152 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे जिसमें शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र में 600 परीक्षार्थी, शासकीय हाई स्कूल कैलाश मार्ग हुडा झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र में 200 परीक्षार्थी एवं शासकीय हाई स्कूल (बुनियादी) विवेकानन्द कालोनी सज्जन रोड झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र में 352 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

संभागीय प्रेक्षक ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से प्राप्त निर्देशो के अनुसार शांतिपूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया उन्हें अवगत कराया गया कि आकस्मिक निरीक्षण हेतु फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए है, तीनों परीक्षा केन्द्रो पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की व्यवस्थित ड्‌युटी लगाई गई है कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है कंट्रोल रूम के में ड्यूटी अधिकारियों के नम्बर 9406643877 और 9926326218 है। 

इस दौरान एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव , तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE