शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी बेरछा त्रिलोकचन्द पंवार के निर्देशन में बेरछा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 11.02.2025 को फरियादी द्वारा सूचना दी गयी की कोई अज्ञात व्यक्ति फरियादिया की नाबालिक लडकी उम्र 17 साल 10 माह को बहला फुसला कर भगाकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेरछा पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बेरछा द्वारा एक विशेष टीम बनाई गई व मुखबिर की सूचना से नाबालिक अपह्ता को बस स्टैण्ड घोसला जिला उज्जैन से आरोपी अनिल निवासी भीमाखेडा थाना महिदपुर जिला उज्जैन के कब्जे से दिनांक 15.02.2025 को दस्तयाब कर आरोपी को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, सउनि भंवरसिंह सिसोदिया, प्र.आर. 692 मुकेश मोर्य, आर. 404 महेश, आर. 140 श्रवण सिन्हा, आर. 185 शांतीलाल बर्डे, म.आर. 561 शोभना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।