BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 11:10 am
NEWS : नवीन न्यायालय के एडवोकेट चेम्बर परिसर में संपन्न हुआ जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौड़गढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 15 फरवरी सायं 5 बजे नवीन न्यायालय के एडवोकेट चेम्बर परिसर में सम्पन्न हुआ।
सचिव नरेन्द्र योगी ने बताया कि शपथग्रहण समारोह राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति मनोज गर्ग, मुन्नूरी लक्ष्मण, फरजंद अली, जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया, बार कौंसिल इंडिया चेयरमेन सुरेशचन्द्र श्रीमाली, बार कौंसिल राजस्थान चेयरमेन राव रतन सिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी के अध्यक्ष अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनुराग दाधीच, सचिव नरेन्द्र योगी, सहसचिव हिमांशु कीर, पुस्तकालय प्रभारी शुभम सुखवाल राशमी, कोषाध्यक्ष संदीप सेठिया को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में ही 50 वर्ष से अधिक वकालतकर्ता वरिष्ठ अधिवक्तागण लक्ष्मीलाल पोखरना, सत्यनारायण ईनाणी, सैयद दौलत अली, बंशीलाल गर्ग, सुगन सुराणा, रामेश्वर सनाढ्य, कैलाश झंवर, बसंतीलाल पोखरना, इसरार अहमद, रामकुमार शर्मा, शोभालाल डाड को बार कौंसिल चित्तौड़गढ़ द्वारा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एआईजीजी नीरज गुर्जर, बार कौंसिल उदयपुर एवं भीलवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी सहित सम्पूर्ण जिले के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE