भौंरासा। भाजपा के आजीवन सहयोग निधि आभियान के तहत सोनकच्छ विधानसभा के बाबा भंवरनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मे संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंधव,सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष ठा. राजेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश बारोड, भौंरासा नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर, दशरथ सिंह धाकड, भारत सिंह यादव,नरबत सिंह यादव, रहे। मुख्य अतिथि पूर्व खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश आर्य ने आजीवन सहयोग निधि क्यों जरूरी है उसके बारे में जानकारी दी! सभी शक्ति केंद्र प्रभारी व कार्यकर्ताओं को अपने अपने शक्ति केंद्र की राशि एकत्रित करने के लिए प्रभारी भी बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन सोनकच्छ भाजपा मीडिया प्रभारी प्रेमचंद सेठी ने किया व आभार नगर परिषद उपाध्यक्ष जय सिंह राणा ने माना इस दौरान बड़ी संख्या में समस्त भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।