BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 11:35 am
BIG REPORT : केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- पहले की सरकारें ऐसा बजट पेश करती थीं, जिससे सिर्फ घाव होते थे, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करने मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी धार पहुंचीं। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी की बजट को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने बजट की तुलना ‘गोली के घाव पर पट्टी लगाने’ से की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें ऐसा बजट पेश करती थीं, जिससे सिर्फ घाव होते थे। प्रधानमंत्री आवास पहले गांवों में एक या दो ही मिलते थे, अब हजार तक मिल रहे हैं।


उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री ने ऐसा बजट तैयार किया है, जिसमें महिलाओं, किसानों और आदिवासियों समेत हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आयुष्मान कार्ड योजना से लोगों को मदद हो रही है। 5 लाख रुपए तक का लोगों को उपचार मिल रहा है। सभी के द्वारा सराहना की गई है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ तो उनको कहने के लिए चाहिए क्या कहे तो कुछ भी बोल देते हैं।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि, गांव-गरीब को देखते हुए पीएम मोदी ने बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में हर वर्ग को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। यह बजट सिर्फ किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। यह सामान्य बजट है।।उन्होंने आगे कहा कि पहले एक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ एक या दो मकान ही मिलते थे, लेकिन अब 200 से 300 आवास योजना के तहत मकान दिए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के जरिए भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। जो 5 लाख रुपए तक का फायदा देता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE