देवास। एबी रोड स्थित निजी होटल में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेधंव , महापौर गिता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल मोजूद रहै। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया यह ऐतिहासिक बजट है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट निर्धन, वंचित और मध्यम वर्गीय परिवारों सहित समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने वाला है।प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत इस बजट में देश की चार प्रमुख जातियों दृ गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री की दृष्टि में यही चार वर्ग हैं, जिनका विकास ही देश की प्रगति का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि यदि इन चारों वर्गों को सशक्त किया जाता है, तो निश्चित रूप से 2047 में जब देश अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तब भारत एक समृद्ध, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र होगा।सरकार ने माध्यम वर्ग की आय पर लगने वाला कर हटाया है अब 12 लाख तक की आय वालो पर कर नहीं लगेंगे। देवास के विभिन्न अन्य मुद्दों के साथ रीडेंसिफ़िकेशन योजना के अंतर्गत जुड़े समदड़िया बिल्डर की अनियमित को लेकर कहा की।रीडेंसिफ़िकेशन योजन अंतगर्त अगर शहर प्रमुख के भूखंड को गलत तरीके से उपयोग में लिया जा रहा है यदि किसी प्रकार का भ्रष्टाचार या गड़बड़ियां पाया जाता है। तो मैं शिकायत के साथ प्रशासन को मुख्यमंत्री को अवगत कराऊंगा और निश्चित रूप से उसमें सम्मिलित लोगों और समदरिया बिल्डर के खिलाफ पर उचित कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली में हुए हादसे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की मैं मृत आत्मा के प्रति अपने श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो घायल हुए उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।