भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतिस्पर्धा में 23 से ज्यादा राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।
सोमवार को सीएम डॉ मोहन ने भोपाल में आयोजित पांच दिवसीय “24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024-25” का शुभारंभ किया। साथ ही इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में आज पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के द्वारा छठी वाटर स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धा का आरंभ हुआ है। जिसमें 23 से ज्यादा राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगे कहा कि भोपाल वैसे भी अतिथि संस्कारों के नाम से जाना जाता है। ग्वालियर और मुरैना के दौरे पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश वन्यजीवों के लिए अलग से अपनी पहचान बनाता है। विलुप्त घड़ियालों के पुनः से उनको स्थापित करने के लिए मुरैना में चंबल के किनारे एक प्रोजेक्ट चलता है, उस प्रोजेक्ट में आज मैं खुद शामिल होने जा रहा हूं।