छतरपुर। कपल को नेशनल हाइवे पर इस कदर इश्क का बुखार चढ़ा की वो अपने जान को दांव पर लगा बैठ। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि चलती बाइक पर प्रेमिका प्रेमी के बाहों में लिपटी रही और हाइवे पर प्यार की गाड़ी फर्राटे भरती रही. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां बीती रात झांसी-खजुराहो नेशनल पर प्रेमी जोड़े ने जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई। प्रेमिका चलती बाइक में आपत्तिजनक हालत में बैठी नजर आई। मानों कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद भी यातायात पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या इस नेशनल हाइवे पर यातायात पुलिस ने कोई चेकिंग पॉइंट नहीं बनाएं हैं? क्या रात्रि के दौरान हाइवे पर पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं चलती? अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।