BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 12:23 pm
KHABAR : प्रमोशन में आरक्षण से जुड़ी बड़ी खबर, कर्मचारी संगठनों से एक बार फिर बात करेगी सरकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सरकार कर्मचारी संगठनों से एक बार फिर बात करेगी। प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण नियम निरस्त होने के कारण वर्ष 2016 से पदोन्नतियां बंद हैं। हजारों कर्मचारी बिना पदोन्नत हुए सेवानिवृत्त हो गए।


दरअसल, सरकार पदोन्नति नियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट गई है, लेकिन कोई रास्ता निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। यह स्थिति अन्य पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी है। बीते दिनों सीएम डॉ मोहन यादव ने इन दोनों मुद्दों पर अफसरों को निर्देश दिए कि शीघ्र समाधान निकाला जाए।


सामान्य प्रशासन विभाग अब एक बार फिर कर्मचारी संगठनों से पदोन्नति को लेकर बात करेगा। सबका पक्ष सामने आने के बाद महाधिवक्ता से सलाह लेकर सुप्रीम कोर्ट में जल्दी सुनवाई के लिए आग्रह किया जाएगा। पदोन्नति को लेकर एक तरफ अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग है तो दूसरी ओर अनारक्षित वर्ग, दोनों के अपने-अपने तर्क हैं। आपको बता दें कि 16 फरवरी को भोपाल में कर्मचारी संगठनों की तरफ से प्रमोशन में आरक्षण के मामले में प्रदर्शन भी किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE