BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 1:31 pm
BIG NEWS : दिग्विजय भी अपने पाप मिटाने गये थे, जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- पीसीसी चीफ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बढ़कर बयान दे रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर मध्य प्रदेश सियासत जारी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने पूछा कि दिग्विजय सिंह भी अपने पुत्र जयवर्धन सिंह के साथ डुबकी लगाने गये थे, तो क्या वो भी अपने पाप मिटाने गये थे ?


बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पटवारी का एक वीडियो और दिग्विजय सिंह के कुंभ में डुबकी वाली तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी कहते है कि गंगा में डुबकी लगाने से क्या गरीबी दूर हो जायेगी और उनके मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तो उनसे भी बढ़कर बयान दे रहे है। जब उनसे मीडिया ने सवाल पूछा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ कुंभ में डुबकी लगाने गये है३


उन्होंने आगे लिखा- राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खरगे जी कुंभ में कब जा रहे है तो उन्होंने जवाब दिया कि “वो अपने पाप मिटाने गये थे। इनके मुताबिक पवित्र महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाना, पाप मिटाना है, उनका यह बयान बेहद आपत्तिजनक, बेहद शर्मनाक है। पटवारी जी को जवाब देना चाहिये कि दिग्विजय सिंह जी भी अपने पुत्र के साथ डुबकी लगाने गये थे तो क्या वो भी अपने पाप मिटाने गये थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE