इंदौर। रतलाम के विश्वसनीय डीसी ज्वेलर्स आ रहे हैं आयएन रोड पर अपने भव्य शो रूम के साथ। आने से पहले ही डीसी ज्वेलर्स परिवार ने इंदौर के असली गहनों यानी हमारे सफाई मित्रों का सम्मान किया। खास कार्यक्रम इंदौर के गहने में पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने डायरेक्टर विकास कटारिया और गौरव कटारिया का रतलाम से इंदौर आने पर स्वागत किया ओर डीसी ज्वेलर्स की इंदौर में नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इंदौर के इस कार्यक्रम को इंदौर की जनता तक रेडियो के माध्यम से पहुंचाया आरजे रघु रफ्तार और आरजे आयुषी ने। इस अवसर पर इंदौर के सफाई मित्रों ने अपने अपने एरिया के एक्सपीरियंस भी सुनाए और कैसे आठवी बार स्वच्छ इंदौर के अवॉर्ड को हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं, यह भी रेडियो के माध्यम से माय एफएम आरजे रघु रफ्तार और आरजे आयुषी को बताया।