चित्तौड़गढ़। बहुप्रतीक्षित भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी की ताज़पोशी की गयी है। पर्यावेक्षक राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम कुमावत, संगठन के प्रभारी मुकेश गर्ग ने निम्बाहेड़ा रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार मे इसकी विधिवत घोषणा की। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बद्री जाट आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी और हर किसी को जिज्ञासा थी की संगठन अब किस जिला अध्यक्ष का ताज पहनाएगा। दोपहर जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यालय पर जश्न का माहौल बन गया।