शाजापुर। थाना सुनेरा जिला शाजापुर में दिनांक 14.02.2025 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक बहन को अज्ञात आरोपी बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर से थाना सुनेरा शाजापुर में अप.क्रं. 27/25 धारा 137(2) बी एन एस के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर द्वारा ष्ऑपरेशन मुस्कान के तहतष् गुम बालक/बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर महोदय के मार्गदर्शन में तत्काल प्रकरण की नाबालिक अपर्हता की पतारसी हेतु थाना प्रभारी सुनेरा शाजापुर द्वारा टीम गठित कर पतारसी हेतु रवाना किया जिसपर टीम मे उ. नि. बनेसिंह नागर, सउनि जगदीश प्रसाद, प्रधान आरक्षक 366 रामपाल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक 190 राधिका, आरक्षक 714 सुरेश को टीम बनाकर रवाना किया गया था नाबालिक अपर्हता को दिनांक 16.02.2025 को परिजन के समक्ष दस्तयाब किया गया। प्रकरण में नाबालिक अपर्हता के माननीय न्यायालय शाजापुर में धारा 183 बी.एन.एस.एस के अन्तर्गत कथन उपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
नाबालिक अपर्हता को दस्तयाब करने में उक्त टीम उ. नि. बनेसिंह नागर, सउनि जगदीश प्रसाद, प्रधान आरक्षक 366 रामपाल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक 190 राधिका, आरक्षक 714 सुरेश का सराहनीय योगदान रहा।