BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 2:09 pm
BIG REPORT : ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर कार्यक्रम, सीएम डॉ मोहन ने की सराहना, कहा- नगर निगमों की भूमिका सिर्फ प्रशासन तक सीमित नहीं बल्कि, पढे़ खबर  

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव वर्चुअली रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर निगमों की जमकर तारीफ की।


ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव वर्चुअली जुड़े और इंदौर नगर निगम की उपलब्धियों को लेकर बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी वर्चुअल जुड़े। मुख्यमंत्री ने इंदौर की स्वच्छता में लगातार सातवीं बार शीर्ष स्थान हासिल करने की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगमों की भूमिका सिर्फ प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र को भी मजबूत करता है। उन्होंने जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया गया, जिसमें 93ः उपलब्धि हासिल हुई।


मंत्री कैलाश ने कहा- आत्मनिर्भर नगर निगम बनें
कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वर्चुअली संबोधित किया और नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों को अपने आय स्रोत विकसित करने चाहिए ताकि वे स्वतंत्र रूप से विकास कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि हम हमेशा अधिकारों की बात करते हैं, लेकिन हमें यह भी सोचना होगा कि आर्थिक रूप से मजबूत कैसे बनें। नगर निगम को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए।


मंत्री कैलाश ने यह भी कहा कि टैक्स को सही तरीके से लागू किया जाए और जनता की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। विजयवर्गीय ने इंदौर की जनभागीदारी मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि जब लोग खुद किसी योजना में सहभागी बनते हैं तो उसका असर भी अधिक दिखता है। उन्होंने कहा कि अगर मोहल्ले के लोग किसी संसाधन को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, तो उसकी देखरेख भी अच्छे से होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE