उमरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 फरवरी को उमरिया के नौरोजाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और रामलीला मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। स्थानीय विधायक शिवनारायण सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। रामलीला मैदान में कार्यक्रम के लिए पंडाल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
साथ ही बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्र के लिए नई विकास योजनाओं की घोषणा की उम्मीद को लेकर चर्चा हो रही है।