BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 4:10 pm
KHABAR : उज्जैन में सीएम की सुरक्षा में सेंध, प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मंच तक पहुंचा युवक; आईडी कार्ड और वॉकी-टॉकी मिला, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई। शनिवार को एक युवक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंच के पास तक पहुंच गया। युवक को सीएम प्रोटोकॉल का अधिकारी बनकर मंच तक पहुंचते देख पुलिस को शक हुआ और उसे तुरंत पकड़ लिया गया।


तलाशी लेने पर युवक के पास से सीएम प्रोटोकॉल का फर्जी आईडी कार्ड और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि वह किस मकसद से कार्यक्रम में घुसा था।


फर्जी अफसर बनकर पहुंचा युवक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। शाम को वे महाकाल मंदिर में रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। वहां बड़ी संख्या में लोग सीएम का संबोधन सुनने के लिए मौजूद थे। सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।


इसी बीच, एक कोट-पैंट पहने युवक को पुलिस अधिकारियों के बीच घूमते देख एडिशनल एसपी निेतेश भार्गव को संदेह हुआ। युवक के गले में सीएम प्रोटोकॉल का आईडी कार्ड था और हाथ में वॉकी-टॉकी भी थी। जब पुलिस अधिकारियों ने उसे रोका और पूछताछ की, तो उसने खुद को सीएम सुरक्षा अधिकारी बताया। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो मामला संदिग्ध लगा और उसे तुरंत हिरासत में लेकर महाकाल थाने भेज दिया गया।


फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी बरामद
जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से ष्मध्य प्रदेश शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय, वल्लभ भवन भोपालष् का आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिस पर नाम सिद्धार्थ जैन, पद प्रोटोकॉल ऑफिसर, और आईडी नंबर 2908527 दर्ज था। इसके अलावा, उसके पास एक वॉकी-टॉकी भी मिला, जिस पर मध्य प्रदेश शासन का स्टिकर लगा हुआ था।


पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिस युवक को थाने ले जाती हुई दिख रही है। वीडियो में युवक खुद को सीएम सुरक्षा अधिकारी बताता हुआ भी सुनाई दे रहा है।


अब तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवक किस उद्देश्य से कार्यक्रम में घुसा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी साजिश या बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है।


इसके अलावा, पुलिस युवक की मानसिक स्थिति का भी आकलन कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी आईडी और वॉकी-टॉकी उसे कहां से मिली। मामले में पुलिस जल्द ही और खुलासे कर सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE