BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 4:42 pm
KHABAR : उज्जैन में वेज चीज सेंडविच में निकला कॉकरोच, सागर गेरे रेस्टोरेंट से खरीदा था, खाद्य अधिकारी से शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। नानाखेड़ा स्थित सागर गेरे रेस्टोरेंट में एक ग्राहक द्वारा मंगाए गए वेज चीज सेंडविच में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने रेस्टोरेंट संचालक को शिकायत दर्ज कराने के बाद खाद्य अधिकारी से भी शिकायत की है। ग्राहक ने वेज चीज सेंडविच में कॉकरोच के फोटो-वीडियो भी शेयर किए हैं।


उज्जैन के रवि बेदी और यश वाणी ने सोमवार को नानाखेड़ा क्षेत्र में संचालित सागर गेरे रेस्टोरेंट से 135 रुपए का एक वेज सेंडविच ऑर्डर किया। सेंडविच बनने के बाद दोनों उसे घर ले गए। घर पर यश ने सेंडविच को खाना शुरू ही किया था उसके मुँह में कॉकरोच आ गया। यश ने बताया कि मुझे लगा की बाल मुंह में आया है। लेकिन देखा तो सेंडविच के अंदर कॉकरोच था।


इसके बाद हम पूरा सेंडविच लेकर रेस्टोरेंट पर आ गए। हमारी शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालक ने हमें उसके बदले दूसरा सेंडविच देने की बात कही। लेकिन हमने नहीं लिया। कॉकरोच निकलने के बाद हमने खाद्य अधिकारी को इसकी शिकायत की है। कॉकरोच निकलने के फोटो-वीडियो भी अधिकारियों से शेयर किए हैं।


हालांकि इस पूरे मामले में रेस्टोरेंट संचालक ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इधर मामले की जानकारी लगने के बाद खाद्य अधिकारी बीएस देवलिया ने कहा कि जांच करवा रहे हैं। जांच में जो भी कुछ सामने आएगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE