कंजार्डा। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में कक्षा 8 वीं के भैया बहनों का दीक्षांत समारोह विद्यालय में मनाया गया। समारोह विद्यालय समिति के सचिव मोतीलाल धाकड़ के आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरा अनुसार भारत माता प्राणवाक्षर सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों का आचार्य दीदी का स्वागत कक्षा अष्टम के कक्षा प्रतिनिधि ने तिल लगाकर किया। इस अवसर पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई तो सभी विद्यालयों में होती है, लेकिन संस्कार कही नही मिलते हैं। संस्कार शिशु मंदिर में मिलते है। प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय ने दीक्षांत और बिदाई के बारे में भैया बहनों को विस्तार से जानकारी दी। सभी भैया बहनों का तिलक लगाकर दुपट्टा औढ़ाकर कलम भेंट कर दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भैया बहनों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कक्षा सप्तम के भैया बहन ओर आचार्य दीदी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात सभी का सहभोज रखा गया।