BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 5:57 pm
KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में दिव्‍यांग संगठनों की बैठक सम्‍पन्‍न, बोले- दिव्‍यांगजनों को स्‍वरोजगार के लिए ऋण प्रकरण तैयार कर लाभांवित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में दिव्‍यांगजनों को परिवहन विभाग द्वारा बस यात्रा पास जारी किए गए है। यात्रा पास धारक सभी दिव्‍यांगजनों को किराए में रियायत का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। साथ ही रियायत नहीं देने संबंधी शिकायत मिलने पर संबंधित बस ऑपरेटर के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत दिव्‍यांगों को प्रमाण पत्र यूडीआईडी, रोजगार, स्‍वरोजगार के संबंध में आयोजित बैठक में विभिन्‍न दिव्‍यांग संगठनों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में चर्चा के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, जिला दिव्‍यांग पुर्नवास केंद्र के प्रशासनि‍क अधिकारी, सामाजिक न्‍याय विभाग के जिला समन्‍वयक एवं जिले के दिव्‍यांग संगठनों के अध्‍यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने जिले के 5 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे सभी दिव्‍यांगजनों, जिनके मेडिकल बोर्ड से दिव्‍यंगता प्रमाण पत्र नहीं बने है, सभी नगरीय निकायों से उनकी सूची प्राप्‍त कर, उनके दिव्‍यंगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने एडीप योजना के तहत गत वर्षाे में मोटराईज्‍ड ट्रायसिकल प्राप्‍त कर चुके, दिव्‍यांगजनों, जिनकी बेटरी खराब हो गई है, या अन्‍य कारणों से मोटराईज्‍ड ट्राईसिकल खराब हो गई हो, उनकी सूची प्राप्‍त कर, बेटरी बदलने एवं मोटराईज्‍ड ट्राईसिकल सुधरवाने के लिए सीएसआर मद से राशि स्‍वीकृत करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने दिव्‍यांगजनों को शासन की विभिन्‍न स्‍वरोजगार योजनाओं में लाभांवित करने के लिए दिव्‍यांगजनों को सूचीबद्ध कर उनके प्रकरण तैयार करवाकर, लाभांवित करने के निर्देश भी सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को दिए। दिव्‍यांगजनों को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए उनके सामर्थ्‍य के अनुसार स्‍वरोजगार उपलब्‍ध करवाने के लिए प्रकरण तैयार कर संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारी दिव्‍यांग पुर्नवास केंद्र को दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ने जिले के दिव्‍यांगजनों का चिन्‍हांकन कर जिला स्‍तर, जनपद स्‍तर एवं नगरीय निकाय स्‍तर पर कियोस्‍क सेंटर एक माह में शुरू करवाने के निर्देश भी ई-गर्वनेंस एवं लोकसेवा प्रबंधक को दिए। बैठक में दिव्‍यांग संघो के प्रतिनिधियों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE