BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 6:12 pm
REPORT : अवैध गैस किट लगे 6 वाहन जप्त, यातायात टीम ने की वाहनों की चेकिंग, हेलमेट व सीटबेल्ट को लेकर दी समझाइश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वाहनों में बढ़ते हादसों को देखते हुए यातायात टीम द्वारा चार पहिया व दो पहिया वाहनों में लगे गैस किट की चेकिंग की गई। कई हादसे देखने में आ रहे हैं जिनमें वाहनों में फिटनेस नहीं होने व अवैध गैस किट के कारण चलते हुए अचानक आग लगने से दुर्घटनाएं हो रही है। नीमच शहर में ऐसा कोई हादसा ना हो इसलिए यातायात विभाग द्वारा पूर्व से ही ऐसे वाहनों की चेकिंग की जा रही

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिसअधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात उर्मिला चौहान व टीम द्वारा इंगोरिया फाटक पर वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोककर वाहनों में लगे गैस किट को चेक किया गया , ऐसे वाहन जिनमें गेस कीट परिवहन विभाग द्वारा अप्रूव नहीं होते हुए वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से लगाया गया ऐसे वाहनों को जप्त कर चालान बनाए गए।  06 वाहन जिनमें अवैध रूप से गैस किट लगा पाया गया को जप्त करके थाना यातायात पर खड़े किए गए । साथ ही वाहनों में ब्लैक फिल्म लगी पाई  जाने पर वाहनों की ब्लैक फिल्म उतरवायी गई व उनके चालान बनाए गए । हेलमेट व  सीट बेल्ट व यातायात उल्लंघन की अन्य धाराओं में भी वाहन चालकों के चालान बनाए गए । यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को समझाइए दी जाकर आमजन से अपील की गई कि वह अपने वाहनों में अवैध तौर पर गैस किट का इस्तेमाल न करें , सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं, हेलमेट पहने व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर मोबाइल पर बात करते हुए वाहन ना चलावे व आमजन से अपील के माध्यम से जागरूकता लाने व यातायात के नियमों का पालन करने ,अपने वाहनों का मेंटेनेंस वह फिटनेस सही रखने की समझाइए दी जा रही है , जिससे कि व्यक्ति स्वयं सुरक्षित रहे व अपने परिवार को भी सुरक्षित रखे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE