BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 7:27 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने की खनिज, आबकारी, ड्रग, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाहियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- मदिरा के अवैध क्रय, विक्रय भण्‍डारण परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में खाद्य सुरक्षा, ड्रग, सहकारिता, खनिज एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों की बैठक में उनके द्वारा की गई कार्यवाहियों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आबकारी विभाग द्वारा कच्‍ची एवं अवैध मदिरा विक्रय पर की गई कार्यवाही की समीक्षा में बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय के 818 प्रकरण बनाए गऐ और बड़ी मात्रा में अवैध लहान जप्‍त किया जाकर, नष्‍ट करवाया गया है। अवैध शराब के विरूद्ध विभाग द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है। विभाग द्वारा जप्‍त वाहनों की नीलामी भी समय-सीमा में कर दी गई है। कलेक्‍टर ने पुलिस के साथ समन्‍वय कर, उनके सहयोग से अवैध शराब, क्रय, विक्रय, परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी जिला आबकारी विभाग को दिए।

ड्रग इंस्‍पेक्‍टर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा 37 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया है। 6 सेम्‍पल लिए गए है। एक सेम्‍पल फैल हुआ है, जिसमें कार्यवाही की जा रही है। कलेक्‍टर ने औषधी निरीक्षक को नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सोसायटियों में निरंतर जारी रहे ई-केवायसी शिविर
बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने जिले की सोसायटियों में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविर में ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य की प्रगति की सराहना करते हुए कहा, कि आगामी शुक्रवार तक सभी सोसायटियों में प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जाए और शेष रेह किसानों की ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री करवाई जाए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि आगामी पांच दिनों में प्रतिदिन 2 हजार के मान से कुल 10 हजार ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री करवाई जाए। पटवारियों को भी सोसायटी में आयोजित राजस्‍व शिविरों में उपस्थित होकर कार्य करने के लिए पाबंद करने के निर्देश कलेक्‍टर ने दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE