BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2025, 8:10 pm
KHABAR : नीमच-रतलाम दोहरीकरण के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक एवं सीआरएस निरीक्षण के कारण ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों के लिए जारी की सूचना, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के नीमच-रतलाम खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्य एवं सीआरएस निरीक्षण के कारण मंडल की कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दोहरीकरण हेतु हर्कियाखाल से मल्‍हारगढ़ के मध्‍य ब्‍लॉक लिया गया है तथा 19 फरवरी, 2025 को हर्कियाखाल-मल्‍हारगढ़ खंड का सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा जिसके कारण निम्‍न ट्रेने शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट किया गया हैरू-
गाड़ी संख्‍या 69231 उज्‍जैन चित्‍तौड़गढ़ मेमू 21 फरवरी, 2025 तक रतलाम स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 69232 चित्‍तौड़गढ़ उज्‍जैन मेमू रतलाम से 21 फरवरी, 2025 तक शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
18 एवं 19 फरवरी, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59836 उदयपुर सिटी मंदसौर पैसेंजर नीमच स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच-मंदसौर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
18 एवं 19 फरवरी, 2025 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59834 मंदसौर कोटा पैसेंजर नीमच स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा मंदसौर से नीमच के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
18 फरवरी, 2025 को कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59833 कोटा मंदसौर पैसेंजर नीमच स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नीमच-मंदसौर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
19 फरवरी, 2025 को मंदसौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 59835 मंदसौर उदयपुर सिटी पैसेंजर नीमच स्‍टेशन से चलेगी तथा मंदसौर-नीचम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
ट्रेनों के ठहराव, आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारी के लिए यात्रीगण कृपयाwww.enquiry.indianrail.gov.in पद पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE