छतरपुर। जिला के बागेश्वर धाम में आगामी 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बागेश्वर धाम पहुंचे और उन्होंने सभा स्थल एवं बागेश्वर धाम में होने वाले कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन स्थल का जायजा लिया इस अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी मोजूद रहे सीएम डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद लिया और उनसे कार्यक्रम को लेकर चर्चा की उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि आगामी 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम पधार रहे हैं और यहां पर सौ बिस्तर के कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे हम आपको बता दें कि देश दुनिया में ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम में आगामी 26 फरवरी शिवरात्रि पर 251 कन्या विवाह महोत्सव होने जा रहा है जिसमें बेटियों को आशीर्वाद देने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पधार रही कुल मिलाकर बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी जोर से की जा रही है।