चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की श्रमिक यूनियन जिला मेटल एवं माइंस मजदूर संघ का अधिवेशन सोमवार को जे के रिसोर्ट मे संपन्न हुआ. मुख्य वक्ता हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी देबारी से मांगीलाल अहीर, आगूचा से महेंद्र कुमार सोनी, महेन्द्र सिंह चौहान चंदेरिया लेड जिंक स्मेलटर मजदूर संघ के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत उपस्थित थे. अधिवेशन मे चुनाव अधिकारी श्याम लाल माथुर ने आम सहमति से चुनाव संपन्न करवाये जिसमे संरक्षक यु एम शंकर दास, उप संरक्षक घनश्याम सिंह राणावत, अध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी, महामंत्री एस के मोड़, महेन्द्रसिंह भाटी, उपाध्यक्ष रमेश वैष्णव, लक्ष्मण सालवी एवं कोषाध्यक्ष जीएनएस चौहान सर्वसम्मति से चुने गए. एक अन्य सर्वसम्मति से लिए गए प्रस्ताव मे नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को कार्यकारिणी गठन का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया.
नव निर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी ने अपने उदबोधन मे कहा कि श्रमिकों हितो एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए तत्पर होकर कार्य करेंगे साथ ही श्रमिकों की वाजिब समस्याओ का निराकरण प्रबंधन से वार्ता कर शीग्र किया जाएगा. उन्होंने श्रमिकों को अनुशाशन मे रहकर सुरक्षित रहकर कार्य करने का आवहान किया. धन्यवाद घनश्याम सिंह राणावत ने दिया. सभा का संचालन जी एन एस चौहान ने किया. सभा मे संगठन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया. श्रमिकों ने पूर्ण उत्साह से नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर किया.