BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 11:15 am
NEWS : जिला कलक्टर ने ली नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों की बैठक, विकास योजनाओं पर चर्चा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने समिति कक्ष में नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभावी संचालन को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में जिला कलक्टर ने अन्नपूर्णा रसोई योजना की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। यह योजना शहर के प्रमुख स्थानों पर लागू की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। उन्होंने रसोईयों की गुणवत्ता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
रंजन ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को छत मुहैया कराने के लिए निर्माण कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आगामी बजट घोषणाओं पर भी बैठक में चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल्स की स्थापना और उनके रख-रखाव पर जोर दिया जाएगा। 
जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मजदूर वर्ग को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि इस योजना के तहत कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तेज़ी से लागू किया जाए, ताकि शहरों में कामकाजी वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्वनिधि योजना के तहत वित्तीय सहायता देने के कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ज़िला कलक्टर ने नागरपरिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि  नगरीय निकाय क्षेत्र में यूडी टैक्स का सर्वे कर वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा नगर निकायों के लैंड बैंक  तैयार कर उनकी नीलामी निकालना के निर्देश दिए ताकि नगरी निकायों की आय बढ़ाई जा सके।
इस दौरान अति. जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद मल्होत्रा, नगर परिषद आयुक्त राम किशोर मेहता, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका निम्बाहेड़ा, रावतभाटा, आकोला, कपासन, बेगूं, अधिशाषी अभियंता जेतेन्द्र,संस्थापन अधिकारी किशन लाल माली एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE