मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर डॉ. चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन आज 18 फरवरी से 18 मार्च 2025 के मध्य आयोजित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों का विटामिन ए अनुपूरण एवं माह से 5 वर्ष के चिन्हांकित एनीमिक बच्चों की डिजिटल हीमोग्लोबिनचीमीटर द्वारा फॉलोअप जांच एवं प्रबंधन की सेवायें प्रदान की जायेगी। अभियान के दौरान मजरे, टोले, वन्य ग्राम, दूरस्थ गांवों, शहरी क्षेत्रों की मलीन बस्तियाँ, इंट भट्टों और चलित जनसंख्या के लिए विशेष नियोजन का ध्यान रखा जायेगा।