छतरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार की शाम सड़क मार्ग से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचें। जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया यहां के वीर योद्धाओं को याद करते हुए कहा कि मंदिर बचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। जिससे कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया।
इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।