मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक दिवसीय युवा संगम मेला स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे शासकीय एसएन उदिया महाविद्यालय गरोठ के परिसर में किया जाएगा। बेरोजगार युवा रोजगार मेले का लाभ उठाए। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजको द्वारा आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा। इसके साथ ही जिला रोजगार कार्यालय मंदसौर द्वारा आवेदकों की काउंसिलिंग कर केरियर मार्गदर्शन व परामर्श दिया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के साथ ही व्यवसाय प्रांरभ करने के लिए लोन की प्रक्रिया को लेकर अन्य जानकारियां दी जाएंगी।