BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 12:57 pm
KHABAR : भोपाल में पहली बार होगा जीआईएस में प्रवासी मध्यप्रदेश समिट, 15 से ज्यादा देशों से 500 प्रतिनिधि होंगे शामिल, यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान से बड़े प्रतिनिधि मंडल आएंगे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में पहली बार आयोजित होने जा रहे “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश - ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में पहली बार “प्रवासी मध्यप्रदेश समिट” का भव्य आयोजन 25 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस वैश्विक मंच पर मध्यप्रदेश के प्रवासी उद्योगपतियों और निवेशकों की विशेष भागीदारी होगी। इस सम्मेलन में दुनिया भर के प्रवासियों श्फ्रेंडस् ऑफ एमपीश् समूह के सदस्य शामिल होंगे। इस में 15 से अधिक देशों से मध्यप्रदेश के 500 से अधिक प्रवासी भारतीय प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान जैसे देशों से महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिये एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

प्रवासी भारतीय से प्रदेश में निवेश का आहवान-
इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख संबोधन होगा, जिसमें वे प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के विकास में योगदान देने और निवेश के नए अवसरों का लाभ उठाने का आहवान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे और प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश में निवेश और व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. जगत शाह संस्थापक मेंटर ऑन रोड द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से उद्यमिता को बढावा देने पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख सचिव प्रवासी भारतीय संदीप यादव प्रवासी भारतीय सम्मेलन की भूमिका और महत्व को रेखांकित करेंगे।

कार्यक्रम में फ्रेंड्स ऑफ़ एमपी के विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय चौप्टर के प्रमुख अपने विचार साझा करेंगे। इनमें लीना वैद्य, चेयर पर्सन फ्रेंड्स ऑफ़ एमपी, अबूधाबी चौप्टर, प्रमित मकोड़े चेयरमैन फ्रैंड्स ऑफ़ एमपी बॉस्टन चौप्टर, रोहित दीक्षित चेयरमैन फ्रेंड्स ऑफ एमपी यूके चौप्टर, प्रेरणा भारद्वाज मेयर, जेराल्ड क्रॉस लंदन यूके और लार्ड रेमी रेंजर, हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स (यूके) जैसे प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय इस आयोजन में अपना विचार रखेंगे। कार्यक्रम में एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी, जिसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक परम्पराओं को दर्शाया जाएगा।

“प्रवासी मध्यप्रदेश समिट-2025” न केवल प्रदेश में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यह आयोजन मध्यप्रदेश को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE