मनासा। देवरी खवासा शासकीय माध्यमिक विद्यालय के कक्षा आठवीं के बालक बालिकाओं का विदाई समारोह के कार्यक्रम में स्कूल के सभी बालक बालिकाओं को पूरे साल भर प्रतियोगिता में जिन बालक बालिकाओं ने भाग लिया उनको पुरस्कार वितरण किया गया। वहीं कक्षा आठवीं के बालक बालिकाओं का विदाई समारोह कार्यक्रम भी रखा गया। वह उक्त जानकारी देते हुए स्कूली प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने बताया है कि जिन बालक बालिकाओं ने खेल कीड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया उनको पुरस्कार वितरण किए गए वह कक्षा आठवीं के बालक बालिकाओं को अच्छे अंक लाने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पूरे स्टाफ के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय व अन्य स्कूलों के स्टाफ की उपस्थिति रही।