BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 2:38 pm
KHABAR : डॉ पंकज जैन बने केंद्रीय मंत्री के विशेष सहायक, पहले से चार आईएएस अफसर हैं प्राइवेट सेक्रेट्री, दो को पोस्टिंग का इंतजार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले अफसरों में एमपी के एक और अफसर का नाम तय हो गया है। वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर और एमपी भवन कार्पाेरेशन के एमडी पंकज जैन को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी के स्टाफ में विशेष सहायक बनाया गया है।


पंकज जैन के पहले एमपी कैडर के चार अधिकारी केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। इसके पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं।


ये आईएएस अफसर हैं वर्तमान में विशेष सहायक
तेजस्वी नायक विशेष सहायक केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग विभाग नई दिल्ली
बी विजय दत्ता विशेष सहायक केंद्रीय शहरी विकास मंत्री
बक्की कार्तिकेयन विशेष सहायक केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी
हर्ष दीक्षित विशेष सहायक केंद्रीय लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्‌डा
डॉ पंकज जैन केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के विशेष सहायक बने हैं जिन्हें जल्दी ही रिलीव किया जाएगा।
श्याम वीर जम्मू कश्मीर गए, आशीष और रूही को पोस्टिंग का इंतजार


उधर एमपी कैडर के वर्ष 2018 के आईएएस अफसर श्याम वीर इंटर कैडर डिपार्टमेंट के जरिए जम्मू कश्मीर गए हैं। वे 31 जनवरी 2025 से यहां सेवाएं देने लगे हैं। दूसरी ओर केंद्र की प्रतिनियुक्ति और स्टडी लीव से लौटे दो आईएएस अफसर आशीष भार्गव और रूही खान को मोहन सरकार की ओर से पोस्टिंग दिए जाने का इंतजार है।


भार्गव 5 दिसम्बर 2024 से जीएडी में ज्वॉइनिंग देने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह केंद्र में पदस्थ रहीं रूही खान 31 जनवरी 2025 से भोपाल में ज्वॉइनिंग देने के बाद नई पदस्थापना का इंतजार कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE