BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 3:19 pm
KHABAR : महाशिवरात्रि से पहले महाकाल चलो सॉन्ग रिलीज, एक्टर अक्षय कुमार ने दी आवाज, गाने में महाकाल लोक-मंदिर की झलक भी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मंगलवार को महाकाल चलो भक्ति गीत रिलीज़ किया गया, जिसमें फिल्म स्टार अक्षय कुमार और गायक पलाश नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस गाने में उज्जैन के महाकाल मंदिर और महाकाल लोक भी दिखाई दे रहे हैं।


महाशिवरात्रि से ठीक पहले अक्षय कुमार का यह गाना रिलीज होने के बाद यू-ट्यूब पर मात्र दो घंटे में इसे 12 हजार से अधिक लोगों ने देखा है, साथ ही 10 हजार से अधिक लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने इसे इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में दो बार महाकाल मंदिर आ चुके हैं। वे ओएमजी-2 फिल्म का हिस्सा भी रहे हैं, जिसकी शूटिंग महाकाल मंदिर में हो चुकी हैं।


18 फरवरी को रिलीज हुआ गाना महाकाल चलो में वे महाकाल की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने के पोस्टर में अक्षय कुमार ने शिवलिंग को पकड़ रखा है और महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।


अक्षय ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ॐ नमः शिवाय! महाकाल की शक्ति और भक्ति का अनुभव करें। इसके बाद इस गाने को रिलीज कर दिया गया। एक दिन पहले अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, महादेव को मेरी ओर से एक छोटी सी स्तुति, महाकाल चलो कल रिलीज़ हो रहा है।


महाकाल चलो म्यूजिक वीडियो 3 मिनट 14 सेकेंड का है। अक्षय के इस गाने के पोस्ट होने के बाद बड़ी संख्या में शिव भक्त गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


अक्षय ने दी गाने में आवाज
महाकाल चलो गाने को अक्षय कुमार, पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो ने गाया है। इसका म्यूजिक विक्रम मोंट्रो ने दिया है और इसके बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं। गाने का बहुत ही प्रभावी तरीके से फिल्मांकन किया गया, जिसमें महाकाल मंदिर, महाकाल लोक और भगवान महाकाल का अभिषेक करते हुए दिखाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE