BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 3:38 pm
BIG NEWS : भोपाल में कांग्रेस की बैठक से पहले दिल्ली में मंथन, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ने जीतू पटवारी-उमंग सिंघार को बुलाया, दोनों नेताओं के साथ होगी चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस की भोपाल में बैठक से पहले दिल्ली में मंथन होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी आज दिल्ली में बैठक करेंगे। इसके लिए उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली बुलाया है। हरीश चौधरी दोनों नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।


मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली तलब किया है। वे दोनों नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जिसमें 20 फरवरी को एमपी की राजधानी भोपाल में होने वाली बैठक को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। एमपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरीश चौधरी पहली बार भोपाल आएंगे और कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।


आपको बता दें कि कांग्रेस नेता हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरीश चौधरी को भंवर जितेंद्र सिंह के स्थान पर प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वे वर्तमान में बाड़मेल जिले की बायतु से विधायक हैं। हरीश पहले पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। साल 2009 से 2014 तक वे बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद भी रहे हैं। वे वर्ष 2014 से 2019 तक एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। हरीश चौधरी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता हैं। अब उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE